संविधान-मानस्तंभ’ की स्थापना : कार्यक्रम का आयोजन ।

जिला संवाददाता ,विनय मिश्र।
‘आज बरहज विधान सभा मे आरक्षण दिवस’ 26 जुलाई को समाजवादी पार्टी ने ‘संविधान-मानस्तंभ’ के ‘स्थापना दिवस’ के रूप मे बरहज विधान सभा के डेईडिहा गाँव मे अम्बेडकर साहब को माला पहनाकर धुन धाम से मनाया गया। इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा की आज ही के दिन महात्मा ज्योतिबा फुले जी द्वारा संकल्पित ‘आरक्षण’ को कोल्हापुर के परम आदरणीय-अनुकरणीय श्रीमंत महाराज राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज जी ने अपने कोल्हापुर राज्य में लागू करके, आरक्षण का शुभारंभ किया था। सामाजिक न्याय की भावना को आरक्षण के रूप में इसी दिन अमल में लाया गया था, जो आगे चलकर बाबासाहब भीमराव अंबेडकर जी के सद्प्रयासों से हमारे संविधान में एक जनाधिकार के रूप में सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करने का मूल आधार बना और देश के लोकतंत्र की स्थापना का मूल सिद्धांत भी।
इसी परिप्रेक्ष्य में ‘संविधान-मानस्तंभ’ की स्थापना का इससे अधिक ऐतिहासिक अवसर और क्या हो सकता है, क्योंकि विचार को सही में लागू करना ही तो सबसे बड़ा और प्रभावशाली उदाहरण होता है, जो परम आदरणीय-अनुकरणीय श्रीमंत महाराज राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज जी ने कर दिखलाया था। इस दौरान कार्यक्रम मे मुख्य रूप से सुरेश राज्यभर विपिन सिह राजनाथ प्रसाद
नंदू प्रसाद नथुनी प्रसाद सुरेश प्रसाद रंजीत कुमार रामदरश प्रसाद हरि लाल शिवकुमार सरजू प्रसाद राजिन्द प्रसाद
मनीष कुमार इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



