Azamgarh news:माहुल बाजार में पीस कमेटी की बैठक संपन्न थानाध्यक्ष ने शांति और भाई चारा बनाये रखने का दिया सन्देश

रिपोर्ट:रोशन लाल
बिलरियागंज/आजमगढ़सीफूलपुर तहसील के नगर पंचायत माहुल की पुलिस चौकी पर रविवार को मोहर्रम और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई इस बीच नए थानाध्यक्ष अहिरौला सुनील कुमार दुबे ने नागरिकों को त्योहार पर शांति और सुरक्षा की बनाये रखने की अपील किया ।पीस कमेटी की बैठक में सम्भ्रांत नागरिकों से थानाध्यक्ष अहरौला सुनील कुमार दुबे ने कहा कि सावन का पवित्र माह में कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है और इसी बीच मोहर्रम का त्योहार भी शुरू हो रहा। दोनो ही त्योहार ईश्वर के प्रति त्याग और समर्पण को दर्शाता है ,ऐसी अवस्था मे लोग शांति और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपनी अपनी आस्था के अनुसार पूजा और इबादत करें । थानाध्यक्ष ने आगे कहा कि पूजा पाठ या इबादत में कोई भी व्यवधान अगर किसी भी उपद्रवी के द्वारा किया जाता है , तो पुलिस बर्दाश्त नहीं करेगी। शांति और सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है। इसमे किसी ढंग का व्यधान बर्दास्त नही किया जाएगा । शांति और सुरक्षा में खलल डालने वाला बख्सा नही जाएगा ,उसके ऊपर कठोर कार्यवाही की जाएगी । माहुल नगर पंचायत के चेयरमैन लियाकत अली ने कहा कि सभी लोग एक दूसरे के धर्म का सम्मान करें ,जिससे नगर और आस पास के गांवों में शांति बनी रहे । कोई भी दिक्कतों तत्काल प्रशासनिक अमला को तत्काल सूचना दे ,भ्रामक अफवाहों से बचे । जिससे शांति और सुरक्षा बनी रहे ।इस मौके पर चेयरमैन माहुल लियाकत अली, नसीम अहमद, अरशद जागापुर, विजय शंकर पाण्डेय,राघवेंद्र यादव, राजन गुप्ता, नजरे आलम,सुजीत जायसवाल आंसू आदि रहे।



