आजमगढ़:सरकारी भूमि से अबैध कब्जा हटाने की मांग

मेहनगर/आजमगढ़:स्थानीय तहसील के खजुरा गांव में बिगत दिनों अबैध कब्जे को हटाने को लेकर एक दिवसीय प्रदर्शन भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किया गया था जिसे शासन द्वारा संज्ञान में लेते हुए तहसीलदार एसडीएम और नायब तहसीलदार के द्वारा लापरवाही बरतने के आरोप में स्थानान्तरण कर दिया गया। लेकिन समस्या ज्यो की त्यों बनी हुई है। खजुरा गांव के रिटायरमेंट लेखपाल इन्द्रबहादुर सिंह है जो पोखरी बंजर की जमीन को पाटकर बैठका, बयाला, ट्यूबेल बनाये हुए है और हनुमान मंदिर के ठीक सामने पोखरे को पाटकर खेती कर रहे है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि सरकारी प्रथमिक विद्यालय की जमीन पर कब्जा कर खेती कर रहे है। इतना ही नही सरकारी अभिलेख में दर्ज खलिहान की जमीन में खेती कर रहे है। इसके बाबत दर्जनों बार प्रर्थना पत्र दिया गया लेकिन तहसील प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी अशोक सिंह ने जिलाधिकारी का ध्यान उक्त समस्या की तरफ आकर्षित करते हुए तत्काल अबैध कब्जे को हटवाने की मांग की है अन्यथा किसान मोर्चा पुनः धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रसान की होगी



