भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक परिवार: जयप्रकाश मिश्र।
जिला संवाददाता, विनय मिश्र।
देवरिया।* सोमवार की शाम क्रय विक्रय समिति बरहज में भाजपा सदस्यता अभियान के शुभारंभ अवसर पर समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा के नेता वरिष्ठ जयप्रकाश मिश्र ने कहा कि आज से भाजपा ने विश्व के सबसे बड़े अभियान की शुरुआत की है। हम लोग भारत माता की वैभव गाथा से जुड़ने की इच्छा रखने वाले हर जाति, हर वर्ग और हर धर्म के लोगों से भाजपा का सदस्य बनने का आग्रह कर रहे हैं। आज से विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक परिवार में सदस्यों को जोड़ने के काम का श्रीगणेश हुआ है।
शाम 5 बजे पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाकर इस अभियान की शुरुआत की है। पार्टी सदस्यता की यह प्रक्रिया हर पांच से छह साल में होती है। 2 सितंबर से शुरू होने वाले इस सदस्यता अभियान में मौजूदा सदस्यों को भी फिर से सदस्यता लेनी होगी। सदस्यता अभियान के शुभारंभ अवसर पर मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। इस अवसर पर संतोष मिश्रा, पंकज वर्मा, छांगुर गुप्ता, अभिमन्यु मिश्रा, रिशू, विकास वर्मा, परवेज आलम, दीपू भारती आदि मौजूद रहे।