Azamgarh:कृषकों के प्रतिभागी दल को संयुक्त कृषि निदेशक आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ द्वारा आज जनपद से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

The participating team of farmers was flagged off from the district today by the Joint Agriculture Director, Azamgarh Division, Azamgarh.

कृषि विकास योजना (पी0के0वी0वाई0) योजनान्तर्गत वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत जैविक खेती हेतु कृषक भ्रमण व प्रशिक्षण कार्यक्रम (एक्सपोजर विजिट) हेतु कृषकों के प्रतिभागी दल को संयुक्त कृषि निदेशक आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ द्वारा आज जनपद से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस मौके पर उप कृषि निदेशक आजमगढ़ मुकेश कुमार ने बताया कि प्रतिभागियों द्वारा जनपद में परम्परागत कृषि विकास योजना(पी0के0वी0वाई0) योजनान्तर्गत जैविक खेती हेतु कार्यक्रम का प्रभावी संचालन करने के महत्व को पुनर्जीवित करने एवं जैविक खेती, प्रसंस्करण एवं उपभोग आदि को बढ़ावा दिये जाने के सम्बन्ध में नवीनतम तकनीकी आधारित प्रशिक्षण प्राप्त किया जायेगा और जनपद में प्रतिभागियों द्वारा धरातल पर जैविक खेती के क्षेत्र में प्रयोग किया जायेगा। कृषकों उद्यमियों को  महेन्द्र सिंह एस0पी0के0 कृषि फार्म, खरसहन खुर्द, फूलपुर आजमगढ़ भेजा गया है।
इस अवसर पर आजमगढ़ संयुक्त कृषि निदेशक, आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़, उप कृषि निदेशक, आजमगढ़, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, आजमगढ़, योजना प्रभारी संजय कुमार, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-बी  राम निवास यादव के साथ विभागीय कर्मचारी, अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
उप कृषि निदेशक  मुकेश कुमार द्वारा समस्त प्र्रतिभागियों को आभार प्रकट कर, सकुशल यात्रा हेतु शुभकामना ज्ञापित किया गया।

 

Related Articles

Back to top button