दूसरी शादी का विरोध करने पर विवाहिता को ससुरालियों ने बेरहमी से पिटा। 

 

 

जिला संवाददाता, देवरिया।

 

खुखुंदू : थाना क्षेत्र की एक गांव में महिला को ससुरालियों ने दूसरी शादी का विरोध करने पर पिटाई कर दी, जिससे काफी चोटे आई। इसकी सूचना पुलिस को दी।

थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला की शादी 21 वर्ष पूर्व हुई। शादी के बाद एक बच्ची भी पैदा हुई जो 15 साल की हो गई है। इसी बीच पति से अनबन रहने लगी, जिसके चलते महिला मायके चली गई और गोपालगंज बिहार में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, वही पति ने देवरिया न्यायालय में डाइवोर्स का मुकदमा दर्ज की। आठ माह पूर्व पति-पत्नी के समझौते के बाद महिला ससुराल आई, इसी बीच शनिवार की रात पति लड़की लेकर घर आए और कहे कि हमारी दूसरी पत्नी की लड़की है। जब इसकी जानकारी पत्नी को हुई तो वह विरोध करने लगी, इसी बात को लेकर पति ननद सास सहित अन्य ने बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे महिला को काफी चोटे आई। इसकी सूचना मायके दी। रविवार को महिला थाने पहुंची और इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि सूचना मिली है, आरोपी को थाने लाया गया है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button