Azamgarh :अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक शातिर आरोपी गिरफ्तार
अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक शातिर आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
दिनांक- 07.10.2024 को उ0नि0 उमाशंकर मय हमराह द्वारा थाना रौनापार क्षेत्र अन्तर्गत चेकिंग के दौरान बघावर गौशाला मोड़ से समय करीब 23.45 बजे अभियुक्त निखिल मिश्रा पुत्र गोपाल मिश्रा नि0 ग्राम बेलकुण्डा थाना रौनापार आजमगढ़ उम्र 22 वर्ष को एक अदद तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना रौनापार पर मु0अ0सं0 389/2024 धारा 3/25 आयुध अधिनियम बनाम अभियुक्त निखिल उपरोक्त पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया है।
1.मु0अ0सं0 118/2019 धारा 380/511 भादवि थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ ।
2. मु0अ0सं0 553/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ ।
3. मु0अ0सं0 293/2023 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ ।
4. मु0अ0सं0 389/2024 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ ।



