Azamgarh :बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली हालत गंभीर डॉक्टर ने किया रेफर

बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली हालत गंभीर डॉक्टर ने किया रेफर

 


रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
नगर कोतवाली क्षेत्र के बैठोली बायपास मार्ग पर स्थित पगरा मोड पर मंगलवार की देर शाम बाइक पर सवार दो युवकों ने एक युवक को गोली मारी और फरार हो गए l मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को घायल अवस्था में अस्पताल भेजा जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसको रेफर कर दिया l घायल युवक हर की चुंगी मोहल्ला का निवासी है उसका नाम करन यादव बताया जा रहा है बताया जाता है कि घर पर किसी का फोन आने पर वह घर से बाइक से पगारा मोड पर पहुंचा ही था कि पहले से मौजूद बदमाशों ने उसे पर फायर झोक दिया जिससे करन यादव बुरी तरह घायल हो गया मौजूद आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचवाया जहां से उसे रेफर कर दिया गया पुलिस कॉल डिटेल खन्हाल रही है उसी के आधार पर कार्यवाही की जाएगी l

Related Articles

Back to top button