Azamgarh :मुख्यमंत्री ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी से संस्कृत छात्रवृत्ति योजना का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी से संस्कृत छात्रवृत्ति योजना का किया शुभारंभ

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी से संस्कृत छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ किया गया एवं उत्तर प्रदेश के समस्त संस्कृत विद्यालयों एवं महाविद्यालय के 69195 विद्यार्थियों को रु0 586 लाख की छात्रवृत्ति का संवितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।
इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार आजमगढ़ में संशोधित संस्कृत छात्रवृत्ति योजना का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मा0 विधान परिषद सदस्य रामसूरत राजभर एवं जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल द्वारा माँ सरस्वती के चित्र प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
उक्त कार्यक्रम में भवानन्द संस्कृत विद्यालय पुनर्जी आजमगढ़, सनातन धर्म संस्कृत विद्यालय आजमगढ़, धर्म संघ गरीश संस्कृत विद्यालय जिन्दोपुर आजमगढ़, संस्कृत उ०मा०वि० बूढ़नपुर कोयलसा, आजमगढ़ एवं श्री श्री 1008 बाबा मुसई दास संस्कृत विद्यालय बहिरादेव गौरा आजमगढ़ के कुल 50 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि जनपद में संस्कृत विद्यालयों की संख्या 47 है, जिसमे पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या 4104 है। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति हेतु पात्र 2613 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का वितरण आज माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि कल तक सभी छात्र-छात्राओं के खाते में छात्रवृत्ति का पैसा पहुंच जाएगा।
इस अवसर पर श्री मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मण्डल, आजमगढ़ दिनेश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक उपेन्द्र कुमार, सम्बंधित अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित उपस्थित रहे।



