बरहज में गैर पंजीकृत दांत के दो अवैध अस्पताल सील

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र ,संवाददाता देवरिया।

 

*बरहज, देवरिया।* अस्पताल चलाने के मानक में असफल हो जाने पर बरहज नगर में संचालित दो अवैध दांत के अस्पतालों को सोमवार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। सील होने की जानकारी मिलते ही नगर में गैर पंजीकृत अस्पतालों एवं झोला छाप चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में की गई। नगर में रुद्रपुर रोड़ पर डा विश्वामित्र मिश्रा का दांत अस्पताल, पिछले 20 वर्षों से संचालित है। वहीं दूसरी जगह बीडीएस डिग्री धारी डा. शैलेन्द्र जायसवाल ने बरहज डेंटल क्लीनिक नाम से अस्पताल खोल रखा है। दोनों अस्पतालों पर पिछले माह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर अस्पताल चलाने का प्रमाण पत्र मांगा था, जिसको दोनों चिकित्सक नही दिखा सके। जांच टीम ने दोनों को तत्काल जिले से अस्पताल चलाने का प्रमाण पत्र प्राप्त करने का निर्देश दिया बावजूद उन्होंने सरकारी आदेश की अनदेखी कर धड़ल्ले से अस्पताल चलाते रहे। सोमवार को एक बार फिर सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग टीम दोनों अस्पतालों पर पहुंची। टीम में डॉ आरपी यादव, डॉ अजय पाल एवं डॉ मूल चंद चौधरी मौजूद रहे‌। जांच टीम ने दोनों चिकित्सकों से अस्पताल चलाने का पंजीयन प्रमाणपत्र मांग लेकिन, उनके द्वारा एक बार फिर प्रमाण पत्र नही दिखाया गया। इस पर जांच टीम ने दोनों अस्पतालों को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सील करने की कार्यवाही नियमत: की गई है। कोई गैर पंजीकृत अस्पताल संचालित नही होने दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button