मुठभेड़ में पुलिस ने किया प्रधानाचार्य के हत्यारे शूटरों के दो साथी को गिरफतार 

पुलिस द्वारा घोषित किया गया था 25-25 हजार रुपए के इनाम  मुठभेड़ में एक अभियुक्त मो.शकील के बाएं पैर में लगी है गोली 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। थाना की पुलिस टीमों द्वारा बुधवार को अलसुबह बॉर्डर पर चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान भदोही के प्रधानाचार्य की गोली मारकर हत्या की घटना में शामिल 25-25 हजार रुपए के पुरस्कार घोषित दो अभियुक्तों (शूटरों के साथी) को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। कब्जे से बिना नंबर प्लेट की बाइक व अवैध तमंचा जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किया गया।

श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल योगेंद्र बहादुर सिंह की 21 अक्टूबर को प्रातः के समय बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 29 अक्टूबर को गठित पुलिस टीम द्वारा सुपारी किलिंग के मास्टरमाइंड व हत्या करने के आरोपी सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कब्जे से रेकी में प्रयुक्त टाटा सफारी बरामद किया। पुलिस द्वारा अभियुक्तों से विस्तृत पूछताछ करते हुए घटना में शामिल अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए किए जा रहे प्रयास के क्रम में आज प्रातः थाना दुर्गागंज क्षेत्र अंतर्गत कुढवा-प्रयागराज बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान पीछा करते हुए बारी दुर्गागंज रोड शेरपुर गोपलहां के पास मुठभेड़ में प्रधानाचार्य की गोली मारकर हत्या में शामिल 25-25 हजार रुपए पुरस्कार घोषित दो अभियुक्तों (शूटरों के साथी) प्रयागराज निवासी मो.शकील व आशीष उर्फ भोले चौहान को गिरफतार कर लिया। अभियुक्तों के कब्जे से बिना नम्बर प्लेट की बाइक व अवैध तमंचा 315 बोर 2 जिंदा 2 खोखा कारतूस बरामद किया गया। मुठभेड़ में अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करने के दौरान पुलिस टीमों द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की। जिसमें गिरफ्तार एक अभियुक्त शकील के बांएं पैर में गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जिसकी स्थिति सामान्य है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस द्वारा अभियुक्तों से विस्तृत पूछताछ करते हुए संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button