श्रद्धा व आस्था का प्रतीक पर्व भैया दूज मनाया गया धूमधाम से

हिंदू बहनों ने मो.आरिफ सिद्दिकी की आरती उतारकर व तिलक लगाते हुए कराया मुंह मीठा, उनके लंबे उम्र की कामना की

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। श्रद्धा व आस्था का प्रतीक पर्व भैया दूज रविवार को नगर सहित जनपद में काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। जहां पर बहनों ने भाई की आरती उतारी, तिलक लगाया और उनका मुंह मीठा कराते हुए उनके लंबे उम्र की कामना की।

भैयादूज पर बहनों ने कठिन व्रत रख कर रविवार को भाईयों के सुख, समृद्धि की कामना के साथ भगवान से उनकी सलामती की दुआएं मांगी। शहर के मर्यादपट्टी स्थित हरिमंदिर, अहमदगंज (गजिया) स्थित श्रीराम जानकी मंदिर, हनुमान बाग स्थित हनुमान मंदिर, स्टेशन परिसर स्थित महादेव मंदिर, छितनी तालाब स्थित महादेव मंदिर, भरत चौराहा स्थित महादेव मंदिर, जमुनीपुर कालोनी स्थित मां कात्यायनी देवी मंदिर समेत सभी मंदिरों में सुबह स्नान आदि के बाद पहुंची बहनों ने दर्शन-पूजन के बाद पूरे दिन व्रत रखा। इसके बाद घर पहुंच कर भाईयों की आरती उतारी व उनके माथे पर तिलक लगाकर उनके दीर्घायु व मंगल की कामना की। भाईयों ने भी बहनों की सुरक्षा का संकल्प लिया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव मो.आरिफ सिद्दिकी भैया दूज के मौके पर नगर के चकइनायत मोहल्ले में स्थित अपने मुंह बोली बहन अनीता गुप्ता के घर पर पहुंचे। जहां पर कुछ और बहनें भी उनका इंतजार कर रही थी। मो.आरिफ सिद्दिकी को सभी बहनों ने आरती उतारी और तिलक लगाया। मुंह मीठा कराया और उनकी लंबी उम्र की कामना की।

Related Articles

Back to top button