छठ पूजा को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल ने की प्रेस वार्ता । 

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

 

बरहज ,देवरिया। बरहज नगर पालिका अध्यक्ष

श्वेता जायसवाल ने पत्रकारों से प्रेस वार्ता कर बताया कि छठ पर्व के पुनीत अवसर पर नपा द्वारा 31 स्थानों का चयन किया गया है।इसमें लवरछी, बालू छापर, , रगरगंज,जहाज घाट, पुराना बरहज घाट,तुलसीघाट,रामघाट, महिला घाट, गौरा घाट ,तिवारीपुर घाट, कुटी घाट, सहित कुल 31 स्थान पर नगर पालिका परिषद की तरफ से साफ सफाई विद्युत व्यवस्था ध्वनि विस्तारक यंत्र के, साथ साथ कान्हा को साल से निर्मित गोबर से बनाए गए पेट से जगह-जगह रंगाई पुताई की गई है पेंट,साफ सफाई,घाट की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जाएगी।सी सी कैमरे लगवाए जायेंगे।नदी में बैरी केटिंग की जायेगी।प्रत्येक घाट पर सुरक्षा के दृष्टिगत , नगर पालिका के पांच पांच कर्मचारीयों की तैनाती की गई है इस अवसर पर नगर पालिका के मनोज गुप्ता, राजेश सिंह,संपूर्णानंद, सरवन ,गहमरी जी, महेश यादव, रतन वर्मा, अनमोल मिश्र, के साथ साथ मातृशक्ति समूह की महिलाएं एवं नगर पालिका के समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button