जिले में आप के एक लाख बनाएं जाएंगे सदस्य 

जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक के बाद किया गया सदस्यता अभियान का आगाज 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। आम आदमी पार्टी जनपद भदोही के जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक सोमवार को गोपीगंज में स्थित तुलसी चित्र मंदिर में की गई। बैठक के बाद सदस्यता अभियान का आगाज किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद गोपीगंज क्षेत्र के भारी संख्या में लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। भदोही जिले में एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के द्वारा मिला हुआ है। बैठक में पार्टी के सभी पदाधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। ग्राम अध्यक्ष बनाने के साथ ही साथ सदस्यता अभियान को चलाएं जाने पर जोर दिया गया। ताकि जो लक्ष्य जिले को पार्टी के द्वारा मिला है। उसको आसानी से समय रहते पूरा किया जा सके।

इस मौके पर पंकज कुमार एडवोकेट, रोशन अली, अशोक यादव, सरताज, अरूण कुमार, विनय कुमार बिंद वीरेंद्र गौड़, शिवचंद मौर्य, मनोज गुप्ता, राम प्रसाद, सेवालाल सरोज, रतन गुप्ता, कमलेश विश्वकर्मा, सोनू, हरीशंकर पाल, सुरेश यादव, संगम सरोज, बाबू, प्रियांशु हरिलाल व अक्षय यादव आदि लोग उपस्थित रहें। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने की।

Related Articles

Back to top button