कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण के लिए चला अभियान
एंटी रोमियो टीम व महिला बीट की पुलिस द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न जानकारियां देकर किया गया जागरूक

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अंतर्गत एसपी डॉ.मीनाक्षी कात्यायन के निर्देशन में
सोमवार को भी जागरूक अभियान चलाया गया। जहां पर एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर थाना चौरी एंटी रोमियो टीम द्वारा ग्राम पलहैया, महिला थाना ज्ञानपुर एंटी रोमियो टीम द्वारा हरिहरनाथ मंदिर, थाना औराई एंटी रोमियो टीम द्वारा घोसिया, थाना ऊंज एंटी रोमियो टीम द्वारा सुभाष नगर तथा थाना दुर्गागंज एंटी रोमियो टीम द्वारा प्रयागपुर में चौपाल लगाया गया। जहां महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया। इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांवों, कस्बों, स्कूलों, कॉलेजों व मंदिरों में भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला व बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही चौपाल का आयोजन किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं को कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई। शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नम्बर, जैसे- 1090, 112, 1076, 1098, 108 की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग के लिए बताया गया। साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने के लिए 1930 हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई। सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित उन्हें जागरूक किया गया।



