चौपाल लगाकर पुलिस ने किया महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक
उनको दी गई शासन द्वारा जारी किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण
के लिए चलाए गए रहें मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अंतर्गत एसपी डॉ.मीनाक्षी कात्यायन के निर्देशन में
प्रतिदिन पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को को भी अभियान चलाकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर थाना गोपीगंज एंटी रोमियो टीम द्वारा थानीपुर व सदर बाजार, महिला थाना ज्ञानपुर एंटी रोमियो टीम द्वारा हरिहर नाथ मंदिर, थाना ऊंज एंटी रोमियो टीम द्वारा अईनछ, थाना कोइरौना एंटी रोमियो टीम द्वारा सीतामढ़ी, थाना दुर्गागंज एंटी रोमियो टीम द्वारा दुर्गागंज बाजार, थाना औराई एंटी रोमियो टीम द्वारा ग्राम भवानीपुर व घोसिया में चौपाल लगाया गया। इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांवों, कस्बों, स्कूलों, कॉलेजों, मंदिरों में भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला व बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही चौपाल का आयोजन कर महिलाओं एवं बालिकाओं को कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई। शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बर 1090, 112, 1076, 1098, 108 की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग के लिए बताया गया। साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने के लिए 1930 हेल्प लाइन नंबर का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई। सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित उन्हें जागरूक किया गया।



