लंबी दूरी की मिसाइलों को लेकर बाइडन के फैसले से नाराज रूस, बढ़ेगी टेंशन!

Moscow: Russia has been angered by Ukraine's permission to use long-range US missiles. Kremlin spokesman Dmitry Peskov said the US decision would start a new round of escalation. According to Russia's state-run news agency Tas, Peskov said, "If such a decision is indeed taken and notified to the Kiev regime, Yes, it will definitely be a new round of tension They have their own voice On September 12, Russian President Vladimir Putin said that a possible decision to use Western long-range weapons against Russia would mean little more than direct involvement of the United States and other NATO countries in the war in Ukraine. It will not happen. The Russian president warned that this would significantly change the nature of the conflict and force Russia to take appropriate measures in response to the growing threats. US media reports claim that President Joe Biden By Ukraine To attack Russia The green signal has been given to use long-range US missiles. According to US media reports, the US President took this decision in response to North Korea's 'alleged' deployment of thousands of troops to help Moscow in the war. Both Seoul and Washington are claiming that North Korean troops stationed in the Kursk region on Russia's western border have started fighting against the Ukrainian army. It has long demanded that Kiev be allowed to use the Army Tactical Missile System (ATACMS) to strike targets inside Russia. ATACMS can go up to 300 km (186 mi).

मॉस्को: यूक्रेन को लंबी दूरी की अमेरिकी मिसाइलों का इस्तेमाल करने की अनुमति मिलने से रूस नाराज हो गया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि अमेरिका के इस फैसले से तनाव में बढ़ोतरी का नया दौर शुरू होगा।रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी तास के मुताबिक पेस्कोव ने कहा, “यदि ऐसा निर्णय वास्तव में लिया गया है और कीव शासन को सूचित किया गया है, तो, निश्चित रूप से, यह तनाव में वृद्धि का एक नया दौर होगा।’,प्रवक्ता ने कहा कि मॉस्को की स्थिति सभी के लिए बिल्कुल स्पष्ट होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “ये संकेत पश्चिम को मिल चुके हैं और राष्ट्रपति ने भी इन्हें अपना स्वर दिया है।”,बता दें 12 सितंबर को, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था रूस के खिलाफ पश्चिमी लंबी दूरी के हथियारों का इस्तेमाल करने के संभावित फैसले का मतलब यूक्रेन युद्ध में संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य नाटो देशों की सीधी भागीदारी से कम कुछ नहीं होगा।रूसी राष्ट्रपति ने चेतावनी दी थी कि इससे इस संघर्ष की प्रकृति में काफी बदलाव आएगा और रूस को बढ़ते खतरों के जवाब में उचित कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।बता दें अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को रूस पर हमला करने के लिए लंबी दूरी की अमेरिकी मिसाइलों का इस्तेमाल करने की हरी झंडी दे दी है।अमेरिकी मीडिया की खबरों के मुताबिक उत्तर कोरिया की ओर से युद्ध में मास्को की मदद के लिए हजारों सैनिकों की ‘कथित’ तैनाती के जवाब में यूएस प्रेसिडेंट ने यह फैसला लिया है।सोल और वाशिंगटन दोनों ने इस बात का दावा कर रहे हैं कि रूस के पश्चिमी सीमावर्ती कुर्स्क क्षेत्र में तैनात उत्तर कोरियाई सैनिकों ने यूक्रेनी सेना के खिलाफ लड़ाई शुरू कर दी है।यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की लंबे समय से यह मांग करते आए हैं कि रूस के अंदर लक्ष्यों को भेदने के लिए कीव को आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम (एटीएसीएमएस) का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाए। एटीएसीएमएस 300 किमी (186 मील) तक जा सकती हैं।

Related Articles

Back to top button