पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष सघन चेकिंग अभियान,बैंकों को चेक कर ड्यूटी पर कार्यरत पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

Bhadohi SP Dr. Meenakshi Katyayan has given instructions to the police in terms of round-the-clock security arrangements for banks, commercial establishments, markets and crowded places in the district. On Monday, under the supervision of ASP Dr. Tejveer Singh, a special intensive checking operation was conducted in and around the banks by all jurisdictional authorities and police station and post office in-charges. On this occasion, in a special intensive checking campaign by all jurisdictional authorities in the police station area of ​​their circle, including police station and post office in-charges, all banks, post offices, customer service centers and commercial establishments, bullion market and its surroundings will be checked by the police teams formed for checking in the police station area. Intensive checking of suspicious persons, objects and vehicles was done. During the checking, the police checked whether the alarm and CCTV cameras in the banks were working properly. At the same time, the branch manager is Talks were held regarding the matter. Suspicious bike riders and vehicles were checked by installing barriers at key points within the police station area. Challan action was taken against the concerned for non-submission of valid documents during checking. The police is keeping a watchful eye on vehicles without number plates and wrong number plates. Policemen engaged in bank duty were instructed to check and perform their duty vigilantly. Suspicious persons were questioned in the bank premises and persons sitting unnecessarily were removed from the bank premises.

भदोही। जनपद में स्थित बैंकों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत एसपी डॉ.मीनाक्षी कात्यायन द्वारा पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को एएसपी डॉ.तेजवीर सिंह के पर्यवेक्षण में समस्त क्षेत्राधिकारियों व थाना, चौकी प्रभारियों द्वारा बैंकों व उसके आसपास विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।इस अवसर पर विशेष सघन चेकिंग अभियान में समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने सर्किल के थाना क्षेत्र, थाना व चौकी प्रभारियों सहित चेकिंग के लिए गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी बैंक, पोस्ट ऑफिस, ग्राहक सेवा केंद्र व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, सर्राफा बाजार व उसके आसपास संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा बैंकों में लगे अलार्म एवं सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया कि सुचारु रूप से कार्य कर रहे हैं या नही। वहीं शाखा प्रबंधक से इस

संबंध में वार्ता की गई। थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख प्वाइंटों पर संदिग्धों को चिंहित करते हुए बैरियर लगाकर संदिग्ध बाइक सवारों व वाहनों को चेकिंग किया गया। दौरान चेकिंग वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर संबंधित के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा बिना नंबर और गलत नंबर प्लेट वाले वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। बैंक डयूटी में लगे पुलिसकर्मियों को चेक कर सतर्कतापूर्वक डयूटी करने के लिए निर्देश दिए गए। बैंक परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई एवं अनावश्यक रूप से बैठे व्यक्तियों को बैंक परिसर से बाहर किया गया।

Related Articles

Back to top button