जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की हुई समीक्षा बैठक ।

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।
देवरिया। विकास भवन देवरिया के गांधी सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की समीक्षा बैठक हुई बैठक में नगर पालिका परिषद गौरा बरहज की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल नगर से संबंधित समस्याओं को सदन की समक्ष रखा समीक्षा बैठक में ग्राम पुजारा मुहवा में बंद पड़े आरओ सिस्टम को जनहित में शीघ्र चालू करने एवं नगर के रेलवे तिराहा प्रस्तावित सड़क नाली व विद्युत प्रकाश की योजना को जिले से निक दिए जाने के संदर्भ में सदन का ध्यान आकृष्ट किया, जिसको जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल द्वारा संज्ञान में लिया गया तथा संबंधित विभागों को दोनों जनहित के कार्यों को अभिलंब कार्रवाई करने का निर्देश दिया जिला निगरानी समिति की इस बैठक में बरहज विधायक दीपक मिश्रा ,रमाशंकर राजभर सांसद ,सुरेंद्र चौरसिया, जयप्रकाश निषाद, सभा कुंवर कुशवाहा ,देवेंद्र सिंह एमएलसी, संजय सिंह ,श्रीमती अलका सिंह नगर पालिका अध्यक्ष देवरिया ,श्रीमती निरुपमा प्रताप अधिशासी अधिकारी बरहज सहित सभी विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे



