महान कम्युनिस्ट नेता स्व अतुल कुमार अंजान के जन्मदिन पर जरूरत मंदो में हुआ कम्बल वितरण। 

 

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव। घोसी। मऊ

घोसी।मऊ।घोसी नगर के बड़ा गाव मे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव रहे स्व.अतुल कुमार अंजान की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कीअध्यक्षता रमेश पांडेय एवं संचालन किसान नेता शेख हिसामुद्दीन ने किया।

इस अवसर लखनऊ से चलकर आयी स्व. अतुल कुमार अंजना की बहन किरण सिंह उर्फ माना व रत्ना सिंह के हाथों 40 कम्बल गरीब असहाय लोगो को कम्बल वितरीत किया गया।

किसान सभा के राज्य सदस्य राम नारायण सिंह एवं किसान नेता शेख हिसामुद्दीन ने कहा कि स्व अतुल अंजान ने जीवनपर्यंत किसानो, मजलुमो के हक के लिए संघर्ष किया।शुरू से अंत तक कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य बने रहे।अपने वसुलो से कभी समझौता नहीं किया।इस अवसर पर सीपीएम के जिलामंत्री कामरेड अज़ीम खान,उ.प्र किसान सभा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद मिश्रा, जिलामंत्री हाजी गुफरान, नेसार अहमद, शिक्षक प्रवक्ता मनोज सिंह, परिवार परामर्श प्रभारी अर्चना उपाध्याय, जलिश अहमद, कांग्रेस नेता मोसफ्फे जमाल उर्फ चंदू भाई, जयराम यादव, वीरेंद्र चौरसिया, उदय नारायण राय, अनीश अहमद , चन्द्रमणि यादव, अंतु राम, जगरनाथ चौहान, इकराम प्रधान , महात्मा चौहान आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button