किसान जैविक खेती कर सब्जियों को सीधे विक्रय करें उपभोक्ताओं को: डीएम 

सीएम डैशबोर्ड से इतर कृषि, उद्यान, गौ आश्रयस्थल पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। डीएम विशाल सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड से इतर कृषि, उद्यान, गौ आश्रयस्थल पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं का समीक्षा बैठक की हुई। जिसमें उनके द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इस दौरान डीएम ने प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियांन (पीएम कुसुम) सोलर पंप योजना पर बल देते हुए बताया कि जनपद के ऐसे किसान जिन्होंने 6 इंच की बोरिंग करा ली है। वे ऑनलाइन आवेदन करें। जिसमें 60 प्रतिशत अनुदान सरकार देगी। 40 प्रतिशत किसान स्वयं लगाएंगे। कुल लक्ष्य 185 के सापेक्ष अभी तक 89 आवेदन ही स्वीकृत हुए हैं। अधिक आवेदन करने पर बल दिया गया। सीडीओ डॉ.शिवाकांत द्विवेदी ने पराली को खेतों में न जलाने की अपील के साथ ही पराली के बदले गोबर की खाद प्राप्त करने के लिए “परली दो- खाद लो” योजना पर प्रकाश डाला। डीएम ने बायो पेस्टिसाइड्स, बायो नेचुरल साइडस नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र, प्राकृतिक खेती आदि पर बल दिया। उन्होंने फार्म टू टेबल कॉन्सेप्ट पर बल देते हुए स्थानीय किसानों से जैविक खेती कर सब्जियों आदि को सीधे उपभोक्ता को विक्रय पर बल दिया। डीएम ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी एसडीएम से समन्वय स्थापित कर 15 दिन में चारागाह की भूमि का पशुपालन विभाग को हैंड ओवर करना सुनिश्चित करें। सभी बीडीओ, डीपीआरओ की बैठक कराकर गोवंशों के लिए हरे व पौष्टिक चारे साईलेज आहार की उपलब्धता सुनिश्चित कराए।

इस मौके पर उपनिदेशक कृषि डॉ अश्वनी सिंह, जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव, वरिष्ठ मत्स्य निरीक्षक प्रमोद आदर्श, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ डीपी सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button