Azamgarh :जिलाधिकारी की माता जी के निधन पर कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने मौन रखकर किया शोक संवेदना व्यक्त
जिलाधिकारी की माता जी के निधन पर कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने मौन रखकर किया शोक संवेदना व्यक्त

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
आजमगढ़ जनपद के जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की परम पूज्य माताजी का लखनऊ में इलाज के दौरान आज निधन हो गया इसके उपरांत आज कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित घटना के अध्यक्षता में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर शोक संवेदना व्यक्त किया गया l शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में अपर जिलाधिकारी प्रशासन राहुल विश्वकर्मा अपर जिला अधिकारी वित्त राजस्व आजाद भगत सिंह मुख्य राजस्व अधिकारी विनय कुमार गुप्ता ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उप जिला अधिकारी सदर सुनील कुमार धनवंत उप जिला अधिकारी संत रंजन श्रीवास्तव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं कलेक्ट्रेट परिवार के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे l



