Azamgarh :शराब का पैसा मांगने पर हुआ विवाद दाहिने हाथ में मारी गोली
शराब का पैसा मांगने पर हुआ विवाद दाहिने हाथ में मारी गोली

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के संबलपुर गांव निवासी अभिषेक यादव व नदीम अहमद दोनों ही दोस्त थे और अभिषेक यादव घर पर रहकारी अपना काम करता है जबकि नदीम विदेश जाकर वापस छुट्टी बिताने गांव आया हुआ है आज सुबह ही अभिषेक यादव नदीम अहमद के यहां शराब के लिए पैसा मांगने पहुंच गया और पैसा ना देने पर वाद-विवाद शुरू हो गया इस पर अभिषेक यादव ने नदीम अहमद के ऊपर फायर कर दिया जिसमें नदीम अहमद के दाहिने हाथ में गोली लगी गोली कांड की सूचना पाकर जीयनपुर कोतवाली तत्काल मौके पर पहुंची और घायल नदीम अहमद को जिला अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया l मौके पर सी ओ सगड़ी भी पहुंचे और वहां कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने का निर्देश दिए l गांव में पुलिस बल तैनात है और आरोपी की तलाश में पुलिस टीम गठित की गई है l अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि नदीम अहमद के घर वालों से प्रार्थना पत्र लेकर विधिक कार्यवाही की जाएगी और पुलिस आरोपी के तलाश में टीम गठित कर दी गई है l



