कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई डिबाए चुनाव के मतों की गणना
प्रभाकर तिवारी अध्यक्ष, दीपक पांडेय महामंत्री, बृजेश कुमार सिंहा वरिष्ठ उपाध्यक्ष व संतोष कुमार सिंह बघेल चुने गए कोषाध्यक्ष

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ज्ञानपुर के वार्षिक चुनाव की मतगणना शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू मतगणना सायं चार बजे तक चली। जिसमें अध्यक्ष पद पर प्रभाकर तिवारी ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 527 से अधिक मतों से हराया। जबकि महामंत्री दीपक पांडेय व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए बृजेंद्र कुमार सिंहा निर्वाचित हुए।
इस दौरान पूर्व निर्धारित समय पूर्वाह्न 11 बजे मध्यस्थता सेंटर पर कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। जिसमें अध्यक्ष पद पर प्रभाकर तिवारी को 668, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव को 141, मूलचंद्र यादव को 120, प्रकाश कुमार तिवारी 85 और प्रेमनाथ यादव को 62 मत मिले। ऐसे में प्रभार तिवारी को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बृजेंद्र कुमार सिंहा को कुल 752 और रनर अप कृष्ण कुमार यादव को 252 वोट मिले। महामंत्री पद पर दीपक पांडेय को 594, आनंद शुक्ला को 362 और रमाशंकर यादव को 101 मत मिले। कोषाध्यक्ष के लिए संतोष कुमार सिंह बघेल निर्वाचित हुए। उन्हें 610 और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रमोद कुमार तिवारी को 458 मत मिले। इसके अलावा संयुक्त सचिव, आय-व्यय निरीक्षक, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर और उपाध्यक्ष पांच से 10 वर्ष, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी के सभी प्रत्याशी निर्विरोध हुए। निर्वाचित पदाधिकारियों का उनके समर्थक अधिवक्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन प्रभुनाथ पाठक, मोहन लाल मिश्र, विनीत कुमार श्रीवास्तव, विद्याधर यादव, सुधाकर पांडेय आदि ने विजेताओं को बधाई दी।
इस मौके पर निवर्तमान डिबाए अध्यक्ष सूर्यदत्त पांडेय, धीरज शुक्ला, ह्दय नाथ तिवारी, स्वामीनाथ मिश्रा, रणजीत सिंह, अजीत सिंह, सुधाकर पांडेय, शमशाद खां, कल्लन यादव, संजय मौर्य आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।



