सीडीओ ने छात्रवृत्ति कार्यक्रम की समीक्षा की

उन्होंने संबंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। मुख्य विकास अधिकारी डॉ.शिकाकांत द्विवेदी ने मंगलवार को विकास भवन में अनुसूचित जाति, सामान्य जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के छात्रवृत्ति कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की। जहा पर उनके द्वारा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान जिला अल्पसंख्यक अधिकारी द्वारा सीडीओ को अवगत कराया गया कि वर्ष 24-25 में 27851 छात्रों द्वारा आवेदन पत्र सबमिट किया गया है। जिसके सापेक्ष विद्यालय द्वारा 16770 आवेदन पत्र वेरीफाई किए गए हैं तथा 6036 आवेदन पत्र अग्रसारित किए गए हैं। बैठक के दौरान सीडीओ ने विद्यालय के प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि वह प्रत्येक दशा में 31 दिसंबर 2024 तक सबमिट समस्त आवेदन पत्र परीक्षण के उपरांत अग्रसारित कर दें। समस्त आवेदन पत्र निस्तारित हो गए हैं। इस आशय का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के पश्चात ही माह दिसंबर का वेतन आहरित किया जाएगा। उक्त निर्देश प्रसारित किए जाने के संबंध में पत्रावली प्रस्तुत करने के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया।

इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सहित विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button