विद्यार्थियों के मनसिक विकाश शिक्षकों का लक्ष – आशोक घुले
Mental development of students is the goal of teachers - Ashok Ghule

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी – भिवंडी शहर धामणकर नाका कामत घर मार्ग पर स्थित बी,एन एन महा विद्यालय शिक्षा मंदिर में आयोजित स्नेह सम्मेलन के दौरान अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मुंबई विद्यापीठ उपकुल सचिव अशोक घुले ने कहा कि विद्यार्थियों का मानसिक विकाश ही शिक्षकों का ध्येय होता है। जिसके लिए हर शिक्षक प्रया श रत रहता है।बी,एन, एन, महा विद्यालय में आयोजित स्नेह सम्मेलन आये मुख्य अतिथी मुंबई विद्यापीठ के उपकुल सचिव अशोक घुले ने शिक्षा के प्रति समर्पण भावना के साथ कार्य कर रहे उपस्थित सभी शिक्षको को कहा कि विद्यार्थियों के मानसिक विकाश के लिये शिक्षको का महत्वपुर्ण भूमिका रही है। शिक्षा महर्षि अन्नासाहेब जाधव ने भिवंडी जैसे शहर में ज्ञान गंगा उपलब्ध कराकर अपना भरपूर योगदान दिया है। इस अवसर पर सभा अध्य्क्ष एडवोकेट रोहिदास जाधव संस्था के उपाध्यक्ष श्रीराम भोईर, सेक्रेटरी आर एन पिंजारी, नारपोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक भरत कामत, उद्योगपति फैयाज मुल्ला भिवंडी ब्लड बैंक के डॉ,जावेद शेख, बीएनएन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक वाघ, उपप्रचार्य डॉ, सुनिल निकम, डॉ, सुरेश भदरगे, डॉ, निषाद जाधव, डॉ, सुवर्णा रावल, प्रबंधक नरेश शिरसाले, डी एल आहिरे, डॉ, शशीकांत म्हाडूलकर, परक्षक एम,ओ महाले,प्रा,चन्द्रकांत म्हात्रे
के अलावां भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अशोक घुले ने कहा कि महाविद्यालय ने क्षात्रों के लिए सुंदर व्यवस्था की है । विद्यार्थियों को कडी़ मेहनत करके अपने भविष्य को तथा माता पिता के सपने सरकार करना चाहिए। जादा से जादा समय पुस्तकालय ग्ंथालय व विद्यालय में बिताना चाहिए। और महत्व पुर्ण बात उन्हों ने कही कि शिक्षित समाज, के निर्माण केे लिए आपको खुद शिक्षित होना जरुरी है ।


