पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
नगर के मशाल रोड पर स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय में आयोजित किया गया कांग्रेसियों द्वारा शोक सभा

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के निधन पर शुक्रवार को नगर के मशाल रोड पर स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं दो मिनट का मौन रख गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता मो.हसनैन अंसारी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह देश के महान अर्थशास्त्री थे। उनके प्रधानमंत्रीत्वकाल में देश तीसरी महाशक्ति बनी। उनके निधन से हर तरफ शोक की लहर है। पार्टी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष मुशीर इकबाल ने कहा कि आज देश ने एक महान राज नेता को खो दिया। डॉ.मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने आर्थिक क्रांति लाकर देश को बहुत मजबूत किया था। उन्होंने तमाम ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू कर देश का विकास किया। उनके आर्थिक नीतियों के कारण ही देश में खुशहाली आई और भारत विश्व की तीसरी महाशक्ति बनी। वहीं निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष मसूद आलम ने भी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के जीवनी पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।
इस मौके पर स्वालेह अंसारी, डॉ.निजामुद्दीन मंसूरी, सुबुक्तगीन अंसारी, शमशीर अहमद, आजाद हुसैन, मो.इजहार अंसारी, असलम शेख, फरीद मंसूरी, असलम हाशमी, मो.सनी व आतिफ अली आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।



