वर्दी पहनते ही चढ़जाता है नशा और घमंड का भूत,इसी कड़ी मे देखिये चन्दौली मे तैनात एक पुलिस की करतूत

जब लोगोने इंचार्ज को यह तस्वीर दिखाई तब साहब बोले जाँच करके होगी कार्यवाई
रिपोर्ट: रोशन लाल
चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली से एक तस्वीर सामने आई है। जिसने एक बार फिर से पुलिस विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है। क्षेत्र मे चर्चा होरही है कि जिनके कंधों पर बाल श्रम पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी है, वहीं बाल श्रम को बढ़ावा देने में लगे हुए हैं। क्षेत्रीय जनता मे चर्चा है कि शनिवार को बलुआ तिराहा पुलिस पिकेट पर देखने को मिली। एक नाबालिग बच्ची भिक्षाटन करते हुए पिकेट पर पहुंच गई।पिकेट में मौजूद हेड कांस्टेबल से उसने कुछ पैसों की मांग की। इस पर पुलिसकर्मी बच्ची को डांटने लगा। इतना ही नहीं बच्ची से उसने पुलिस पिकेट बूथ में झाडू लगवाया। पुलिस का यह रूप देखकर राहगीर तरह-तरह की चर्चा करते रहे। बलुआ इंस्पेक्टर डा. आशीष मिश्रा ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई होगा, वैसे हिंद एकता टाइम इस घटना की पुष्टि नाही करता फ़िरभी हकीकत क्या है यह तो जाँच के बाद ही पता चलेगा।



