जबलपुर में एनसथीसियन इंजेक्शन के ओवरडोज से घोड़े की गई जान, जमकर हुआ हंगामा, जांच में जुटी पुलिस

Horse dies due to overdose of anesthetic injection in Jabalpur

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

जबलपुर के कोतवाली में रहने वाले प्रफुल्ल खटीक ने सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत देते हुए कहा है कि उसके तीन साल के घोड़े को पशु चिकित्सालय में दवाइयों का ओवरडोज दिया गया, जिसके चलते घोडे की मौत हो गई। प्रफुल्ल की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। घोडे के मालिक का कहना है कि उसके जीविकोपार्जन का वह एकमात्र सहारा था, जिसकी लापरवाही के चलते जान चली गई है। मामले पर उच्च स्तरीय जांच करो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
कोतवाली निवासी प्रफुल्ल खटीक ने बताया कि शुक्रवार को उसने तीन साल के घोडे को बधियाकरण करने के लिए पुश चिकित्सालय लाया था। जिस दौरान उसे लाया गया, तब वह पूरी तरह से स्वस्थ और हष्ट,पुष्ट था। डाक्टर ने जब घोडे का ऑपरेशन शुरू किया, तब भी वह पूरी तरह से ठीक-ठाक था। प्रफुल्ल का आरोप है कि ऑपरेशन से पहले डॉक्टरों की टीम ने उसे अधिक मात्रा में एनेस्थिया का डोज दे दिया। घोडे के मालिक ने बताया कि उसे बार-बार बेहोश के लिए इंजेक्शन दिया जा रहा था, जिसको लेकर हमने डॉक्टर से पूछा भी पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया, आखिरकार उसकी मौत हो गई। प्रफुल्ल ने बताया कि शादी,विवाह और अन्य कार्यक्रमों में घोड़े का काम करवाया जाता था। प्रफुल्ल की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। सिविल लाइन थाना प्रभारी नेहरू खंड़ाते ने बताया कि कोतवाली निवासी युवक ने शिकायत दर्ज करवाई है। आरोप लगाया है कि डॉक्टरों की लापरवाही के चलते उसके घोड़े की जान गई है। जांच शुरु कर दी गई है। डॉक्टरों के भी बयान लिए जा रहे है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button