भिवंडी महानगरपालिका ने 16 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक दी विदाई

Bhiwandi Municipal Corporation gave a respectful farewell to 16 retired employees

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी

रवि तिवारी

भिवंडी- भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका द्वारा नियत वयोमान के अनुसार सेवानिवृत्त हुए १६ कर्मचारियों को विदाई की गई। इस अवसर पर महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त विठ्ठल डाके ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भविष्य निधि चेक, शॉल और एक पुस्तक देकर सम्मानित किया। यह विदाई समारोह महानगरपालिका की नई प्रशासकीय इमारत के तीसरे मंजिल पर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके परिवारों ने भाग लिया।सम्मानित सेवानिवृत्त कर्मचारी सेवानिवृत्त कर्मचारियों में लिपिक, वाहनचालक और सफाई कर्मचारी जैसे विभिन्न पदों के कर्मचारी शामिल थे। जिसमें अशोक बालाराम थेटे (लिपिक),मीना नारायण तांबे (लिपिक),अनिस गुलाब मोमीन (वाहनचालक),अरुण चाऊ जाधव (सफाई कर्मचारी), दिनेश चंद्रकांत चव्हाण (सफाई कर्मचारी), ताराबाई हरिचंद्र वाणी (सफाई कर्मचारी), सुभाष लोल्या जाधव (सफाई कर्मचारी), नारायण तुलशीराम जाधव (सफाई कर्मचारी), राजेश गोविंद जाधव (सफाई कर्मचारी). अनिल विठ्ठल जाधव (सफाई कर्मचारी), धर्मेंद्र काशिराम सकपाल (सफाई कर्मचारी). गणेश तुकाराम सालवी (सफाई कर्मचारी), जनार्दन मंगल्या जाधव (सफाई कर्मचारी). दयानंद बाबु गायकवाड (सफाई कर्मचारी). तुकाराम शंकर वाणी (सफाई कर्मचारी), सुशिला सुरेश जाधव (सफाई कर्मचारी) का समावेश है।इस विदाई समारोह में सहायक आयुक्त (प्रशासन) एवं लेखा परीक्षक नंदकुमार चौधरी, आस्थापना विभाग प्रमुख राजेश गोसावी, पर्यावरण विभाग प्रमुख अनिल आव्हाड, अन्य अधिकारी-कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे। इस मौके पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए उनकी नई जीवन यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गईं। समारोह का आयोजन सौहार्दपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button