Azamgarh :चोरी की 02 घटनाओं में शामिल 2को अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल व एक अन्य मोटरसाइकिल के साइलेंसर सहित किया गिरफ्तार

चोरी की 02 घटनाओं में शामिल 2को अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल व एक अन्य मोटरसाइकिल के साइलेंसर सहित किया गिरफ्तार

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
वादी अशोक यादव पुत्र तीर्थराज यादव निवासी ग्राम बरही थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि दिनांक 30.01.2025 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी बाइक नं0- UP50CF2854 भुजही बाजार में स्थित मेरे क्लीनिक के सामने से चुरा ले गया है। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 037/2025 धारा 303(2) BNS, बनाम अज्ञात चोर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) BNS की बढोत्तरी की गयी।
आज रविवार को उ0नि0 सुधांशु मिश्रा मय हमराह व उ0नि0 लालबहादुर मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर हथौटा के पास रोड से मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये 02 अभियुक्तों
01. अप्पू कुमार पुत्र कैलाश राम निवासी ग्राम भुजही थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र 19 वर्ष
02. गोलु कुमार पुत्र सुरेश राम निवासी ग्राम भुजही थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र 19 वर्ष।
को समय करीब समय 00.40 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय किया गया।

Related Articles

Back to top button