आरा मशीन लगाने के नाम पर बीट गार्ड ने पीड़ित से की 250 लाख की धोखाधड़ी,पीड़ित ने कलेक्टर से की शिकायत
In the name of installing a saw machine, the beat guard cheated the victim of Rs 250 lakh, the victim complained to the collector

जबलपुर के पाटन थानांतर्गत कटरा में रहने वाले मोहम्मद शकील के द्वारा कलेक्टर को पाटन के वन विभाग के बीट गार्ड के विरुद्ध धोखाधड़ी किए जाने एक शिकायत पत्र और रु लेना का वीडियो सौपा है।जहा मो शकील खान ने बताया की बीट गार्ड बीरेंद्र के द्वारा उसे आरा मशीन लगाने की बात कही गई।जब मो शकील ने कहा कि उसके पास रु नही है।तो बीट गार्ड बीरेंद्र ने अपने झांसे में लेकर उसकी आरा मशीन लगवाने का झांसा देकर ढाई लाख रु मांगे।जहा मो शकील ने अपना घर गिरवी रखकर ढाई लाख रु बीट गार्ड को दे दिए।वही काफी दिन बीत जाने के बावजूद भी बीट गार्ड बीरेंद्र के द्वारा आरा मशीन मो शकील को नही दिलवाएगी तो उसने रु वापस मांगे जहा रु देने से बीट गार्ड बीरेंद्र आना कानी करने लगा।वही आरा मशीन लगाने के नाम पर और रु की मांग मो शकील से करने लगा।जहा मो शकील ने काम करवाने 10 हजार रु बीरेंद्र को देते हुए वीडियो बना लिया।वही शिकायत में पीड़ित ने कलेक्टर से बीट गार्ड के विरुद्ध कार्रवाई किये जाने की मांग की है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



