लार्डगंज में साड़ी दुकान में सेंधमारी, 60-70 हजार नकद चोरी
Burglary in a saree shop in Lordganj, 60-70 thousand cash stolen

जबलपुर – शहर के लार्डगंज थाना क्षेत्र में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने बीती रात सखी साड़ी नामक दुकान को निशाना बनाते हुए नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दुकान के संचालक संजय कुमार जैन ने बताया कि चोरों ने छत की ग्रिल काटकर अंदर प्रवेश किया और कैश बॉक्स तोड़कर लगभग 60 से 70 हजार रुपये चोरी कर लिए।
कैमरे बंद कर हुए वारदात को अंजाम
दुकान संचालक के मुताबिक, सुबह लगभग 10:35 बजे जब कर्मचारी दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्होंने कैश बॉक्स टूटा हुआ पाया। चोरी की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोरों ने कोई अन्य सामान नहीं ले जाया, लेकिन दुकान का सामान बिखरा हुआ मिला, जिससे अंदेशा है कि चोरों ने और भी कीमती वस्तुएं चुराने की कोशिश की होगी।दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन चोरों ने वारदात से पहले ही उन्हें बंद कर दिया था। संजय कुमार जैन ने बताया कि रात के समय जब दुकान की लाइट बंद की जाती है, तो कैमरे भी अपने आप बंद हो जाते हैं, जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने घटना को अंजाम दिया।पुलिस कर रही जांच घटना की सूचना मिलते ही लार्डगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस दुकान में लगे कैमरों और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। स्थानीय व्यापारियों में इस घटना को लेकर रोष है और उन्होंने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



