सेंट गेब्रियल स्कूल रांझी में बम होने की सूचना से मचा हड़कंप, बम स्क्वॉड-पुलिस ने खाली कराया स्कूल, मौके पर पहुंचे विधायक रोहाण
There was a stir in St. Gabriel School Ranchi due to the information of bomb, bomb squad and police evacuated the school, MLA Rohan reached the spot

जबलपुर के रांझी स्थित सेंट गेब्रियल स्कूल प्रबंधन के आज सुबह एक ई-मेल पर स्कूल के अंदर बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। प्रबंधन से सूचना मिलते ही रांझी थाना पुलिस और बीडीएस (बम निरोधक दस्ते) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे स्कूल को खाली करवाने के बाद बम की तलाश की। विद्यार्थियों के बैग फिलहाल स्कूल के अंदर ही रखे हुए हैं।स्कूल में होने की खबर मिलते ही बच्चों के परिजन स्कूल पहुंचे। स्कूल के आसपास पुलिस की भारी तैनाती को देखते हुए स्कूल के दोनों ओर मार्ग में जाम की स्थिति निर्मित हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कैंट विधायक अशोक रोहाणी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।बताया जा रहा है कि स्कूल में आज छठवीं से आठवीं तक के फाइनल पेपर थे, इसलिए करीब 1000 बच्चे स्कूल में मौजूद थे। जानकारी मिलते ही रांझी थाना प्रभारी मानस द्विवेदी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि प्रिंसिपल के ऑफिशियल मेल पर किसी ने संदेश भेजा था कि प्रभाकर नाम के व्यक्ति ने स्कूल में बम रखा है, जो कुछ देर बाद विस्फोट हो सकता है।धमकी भरी घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत ही स्कूल से बच्चों को बाहर निकाल लिया। सभी बच्चे सकुशल हैं और स्कूल में किसी भी तरह की घटना नहीं हुई है। अब इस बात की पड़ताल होगी कि मेल किसने भेजी थी और उसके पीछे उसका उद्देश्य क्या था।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



