शिवाजी मैदान के सामने अज्ञात हमलावरो ने युवक पर किया चाकू से हमला,इलाज के दौरान मौत, हमलावरो की तलाश में जुटी पुलिस

In front of Shivaji Maidan, unidentified assailants attacked the youth with a knife, died during treatment, the police in search of the assailants

जबलपुर:शिवाजी मै के कैंट थानांतर्गत शिवाजी मैदान के सामने एक 35 वर्षीय युवक की 3 अज्ञात हमलावरो ने विवाद कर चाकू से हमला कर दिया।हमले में घायल नंदलाल लोधी की मौत हो गई।वही आरोपी फरार हो गए। थाना प्रभारी कैंट पुष्पेंद्र पटेल ने बताया कि वही सूचना पर पहुचीं पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजकर आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है।जहा मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया की नंदलाल सगड़ा छपरी का रहने वाला था जो प्लम्बर का काम करता था वही वह अपने दो साथियों के साथ सदर गया था।वही शिवाजी मैदान के सामने 3 लोगो ने नंदलाल से विवाद कर उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया जिससे नंन्द लाल की मौत हो गई।वही आरोपीयो की तलाश की जा रही है।

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button