रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ एमपीएसयू का विरोध प्रदर्शन आज

MPSU protest against Ranveer Allahabadia today

जबलपुर। मध्य प्रदेश छात्र संघ (MPSU) आज दोपहर 3 बजे रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ जबलपुर में विरोध प्रदर्शन करेगा। संगठन ने इलाहाबादिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके कृत्यों की कड़ी निंदा की है और प्रशासन से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

MPSU ने कहा कि रणवीर इलाहाबादिया ने सुनियोजित तरीके से स्टंटबाजी कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश की है, जिससे समाज में गलत संदेश जा रहा है। संगठन का कहना है कि उनकी गतिविधियाँ न केवल भारतीय संस्कृति और सभ्यता को नुकसान पहुँचा रही हैं, बल्कि युवाओं पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल रही हैं।

MPSU की प्रमुख मांगें:

1. रणवीर इलाहाबादिया को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

2. यूट्यूब को रणवीर इलाहाबादिया को प्रतिबंधित करना चाहिए।

3. देश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में रणवीर इलाहाबादिया के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए।

4. सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से उनकी आपत्तिजनक वीडियो हटाई जाएं और संबंधित चैनलों पर कानूनी कार्रवाई हो।

5. यूट्यूब पर अपलोड किए जाने वाले वीडियो में गाली-गलौज और आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग पर ‘बीप’ साउंड लगाना अनिवार्य किया जाए। समाज से भी अपील की है कि वह रणवीर इलाहाबादिया का बहिष्कार करे और प्रशासन को इस मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए मजबूर करे। संगठन ने यह भी सवाल उठाया कि किस आधार पर उन्हें IIT बॉम्बे जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में बुलाया जाता रहा है और पूर्व में प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button