घोसी कोतवाली के नकटा चट्टी स्थित स्वर्ण आभूषण दुकान में भीषण चोरी। 

 

रिपोर्ट:अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख घोसी मऊ।

घोसी। घोसी कोतवाली क्षेत्र के नकटाचट्टी रसडी मोड़ स्थित श्रीकृष्णा ज्वेलर की दुकान का शनिवार/रविवार की रात को शटर के साथ तिजोरीआलमारी को तोड़ कर अज्ञात चोरो द्वारा में नगद सहित लाखों के आभूषण को चोरी कर लिए। दुकानदार को सुबह मकान मालिक द्वारा सूचना प्राप्त हुई।

घोसी नगर के मझवारा मोड़ निवासी अतुल वर्मा की नकटा चट्टी रसडी मोड़ पर श्रीकृष्ण ज्वेलर नाम से दुकान है। प्रतिदिन की भाती वह 22 फरवरी की शाम को दुकान बंद कर घर आगये। रात्री में 12 बजे के बाद चोर श्रीकृष्ण ज्वेलर की दुकान का शटर का ताला तोड़ कर दुकान में पहुँच कर अंदर रखे तिजोरी नुमा आलमारी को तोड़ कर उसमे रखे रू14 हजार नगद के साथ 40 ग्राम सोने के आभूषण एवं 8 किलो चांदी के आभूषण, बंधक रखे कुछ आभूषण चोर फर्स पर बिछाये गए चादर के साथ चुरा ले गए। दुकानदार अतुल ने बताया कि 22 फरवरी की रात्री में देर रात तक मकान मालिक के यहा जागरण कार्य क्रम चल रहा था। उसी के बाद चोरी की संभावना है। पुलिस को सूचना देने पर वह आकर जाच कर गयी। कोतवाली मे तहरीर दे दिया हु।

Related Articles

Back to top button