मोटर साइकिल से परीक्षा दिलाने जा रहे बड़े पिता और भतीजी की बस से दुर्घटना मे मौत। 

 

रिपोर्ट:अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख घोसी मऊ।

घोसी। घोसी कोतवाली के पांडेयपार विद्युत स्टेशन से पहले बोझी मार्ग पर सोमवार सुबह को मोटर साइकिल से भतीजी को परीक्षा दिलाने जारहे व्यक्ति की मोटर साइकिल को स्कूल बस ने टक्कर मार देने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान दोनो की मौत हो गयी। एक ही परिवार में दो मौतों से कोहराम मच गया।

घोसी क्षेत्र के खनिगह निवासी रामरतन सिंह50 वर्ष अपने छोटे भाई राम समूझ सिंह की पुत्री सोनम सिंह 15 वर्ष को लेकर सुबह परीक्षा दिलाने के लिए आज़मतगढ ले कर जा रहे थे।अभी वह पांडेय पार विद्युत स्टेशन से पहले पहुँचे थे, तभी तेज गति से आरहे एक प्राइवेट स्कूल के बस ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दिया। फलस्वरूप मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर लगने से दोनों गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने तुरन्त दोनो को अस्पताल ले कर गए। जहा डाक्टर ने रामरतन सिंह को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सोनम सिंह को परिजन आजमगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया। जहा इलाज के दौरान सोनम सिंह भी मौत हो गयी। घटना के समय मृतिका सोनम के पिता कानपुर में थे।माता इंदु देवी, भाई आयुष सिंह के साथ मृतक रामरतनसिंह की पत्नी बिंदुसिंह दोनों पुत्रियों आकांक्षा, आँचल आदि परिजनों का रोते रोते बुरा हाल रहा।मृतिक रामरतन सिंह की लाश को कोतवाली पुलिस ने कब्जे में लेकर आवश्यक जानकारी के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतिका सोनमसिंह की लाश को लेने परिजन आजमगढ़ गए।

Related Articles

Back to top button