हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव मिशन शक्ति मेला का कार्यक्रम हुआ आयोजित।

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।
आज देवरिया के सम्बन्ध लान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव ” मिशन शक्ति मेला ” कार्यक्रम आयोजित किया गया था।कार्यक्रम में जिले के सरकारी विद्यालयों के टॉप छात्र/छात्राओं को मेडल तथा प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम मे मुख्य रूप से श्रीमती अलका सिंह जी(अध्यक्ष न.पा.प.देवरिया),श्रीमती श्वेता जायसवाल जी(अध्यक्ष न.पा.प.गौरा बरहज),श्री स्वप्नेश प्रकाश मंगलम(जिला समन्यवक प्रशिक्षण),डा आलोक पाण्डेय(जिला समन्यवक),श्री अखिलेन्द्र शाही(जिला रेडक्रास कोआर्डिनेटर), शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारीगणो सहित छात्र/छात्रायें व अभिभावकगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव जी(जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवरिया)रहीं।



