एसपी ने घोसी सर्किल के तीनों थानों का घोसी कोतवाली में किया अपराध समीक्षा। दिये प्रभावी कार्रवाई का निर्देश।

रिपोर्ट: अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख घोसी मऊ।
घोसी। एसपी डा ईलामारनजी ने घोसी कोतवाली पहुँच कर घोसी सर्किल के घोसी कोतवाली सहित दोहरीघाट, कोपागंज थानों के अपराध समीक्षा कर मुकदमो के निस्तारण मे तेजी के साथ प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
एसपी डा इलामारनजी ने वृहस्पतिवार को घोसी कोतवाली पहुँच कर सीओ दिनेश दत्त मिश्रा की उपस्थिति में घोसी कोतवाली, कोपागंज के साथ दोहरीघाट थानों के अपराधो की समीक्षा किया। साथ ही तैनात उप निरीक्षकों के कार्यो की समीक्षा करते हुए सख्तनिर्देश दिया कि जिनके मुकदमो का निस्तारण कम है, वे अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लाते हुए मुकदमो के निस्तारण जल्द से जल्द करे। अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहे। दर्ज मुकदमो के निस्तारण समय से कर उनको जल्द से जल्द सीओ कार्यालय के मध्यम से न्यायालय को प्रेषित करे। निर्देश दिया की अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए उनको सजा दिलाने में त्वरित कार्यवाही करे। त्योहारो को देखते हुए प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस पैकेट की व्यवस्था करने के साथ अफवाहों के प्रति लोगों को जागरूक करे। सोसल मीडिया पर नजर रखते हुए धार्मिक भावनाओ को आहत करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करे। त्योहार रजिस्टरों के साथ अन्य रजिस्टर को समय से पूर्ण करते रहे।
इस अवसर पर सीओ दिनेश दत्त मिश्रा, घोसी कोतवाल मनोज सिंह,दोहरीघाट प्रभारी प्रमिंद्रसिंह, कोपागंज प्रभारी विजयप्रकाशमौर्य, एसआई ममोजसिंह, आकाशश्रीवास्तव, अशोकसिंह, महिला एसआई यशोदा आदि पुलिस कर्मचारी उपस्थिति रहे।



