भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राम आधार गुप्त का हुआ निधन। 

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

बरहज ,देवरिया। बरहज नगर के निवासी एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राम आधार गुप्त का निधन हो गया भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष के साथ-साथ मद्धेशिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे पद को भी अपने सुशोभित किया था साथ ही श्री चंद्र जी महाराज विद्यालय भारतीय शिक्षा एवं संस्कृति समिति के सदस्य रहे जब कुशीनगर एवं देवरिया एक ही जिला था उसे समय अपने जिला अध्यक्ष के कार्यकाल में 13 विधानसभाओं में 10 विधानसभाओं में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को चुनाव जीत कर विधानसभा में भेजा था। श्री गुप्त हर्ष चंद्र इंटरमीडिएट कॉलेज बरहज में शिक्षक पद पर भी कार्यरत थे साथ ही लोकतंत्र रक्षक सेनानी भी रहे उनका जीवन समाज एवं पार्टी के प्रति समर्पित रहा । श्री गुप्त के निधन पर पूर्व जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्रा, भाजपा के नेता अमरेंद्र गुप्ता, अभयानंद तिवारी, रामनिवास उपाध्याय, गिरीश वर्मा ,दीनबंधु सिंह, गजेंद्र शुक्ला, काशिपति शुक्ला, विजय कुमार सिंह रिंकू, विनय कुमार मिश्रा, अशोक सोनकर, बृजेश शर्मा आदि गहरा दुख व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button