बीमारी से परेशान सीआरपीएफ जवान ने घर में फांसी लगा की आत्महत्या। सुबह परिजनों को हुई जानकारी।

रिपोर्ट:अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख घोसी मऊ।
घोसी।दोहरीघाटथाना क्षेत्र के रेवली नरहरपुर में सोमवार की रात सीआरपीएफ जवान ने कमरे की छत में लगे पंखे की हुक में रस्सी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। जवान के आत्महत्या का कारणों का पता नही चल सका, लेकिन जन चर्चा के अनुसार ने मृतक बीते एक साल से रीढ़ की हड्डी के रोग एवं दर्द से अक्सर परेशान रहने के चलते अवसाद में था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई है।
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रेवली नरहरपुर निवासी गुड्डूसिंह उम्र 42 वर्ष पुत्र उमाशंकरसिंह असम में 142 सीआरपीएफ के बी कम्पनी में तैनात थे। बीते 18 साल पहले सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। वह तीन दिन पहले ड्यूटी से घर आये थे। बीते सोमवार को अपनी पत्नी शशि सिंह और अपने 6 वर्षीय बेटे प्रांजल सिंह को उसके मायके टेकनपुर आजमगढ़ छोड़ आये थे । गुडु सिंह सोमवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। अनुमान है कि वह देर रात छत में बने हुक में रस्सी के सहारे लटकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब कमरे का दरवाजा नही खुला ,तब परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो रस्सी के सहारे लटका शव देख कर अवाक रह गए। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। परिजनो ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर परिजनों से पूछताछ कर आवश्यक जान कारी प्राप्त किया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज जांच में जुटी है। मृतक की पत्नी शशि सिंह और मां दहाड़े मारकर रो रही थी। चारो तरफ सियापा छाया है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। अचानक जवान के इस तरह से आत्महत्या को लेकर लोग हस्त प्रभ है।




