स्कूल चलो अभियान रैली को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

स्कूली बच्चों में नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक का भी किया गया वितरण 

 

भदोही। कंपोजिट विद्यालय जोरई से स्कूल चलो अभियान की रैली का मंगलवार को डीएम विशाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने अंजली कक्षा-8, संकल्प कक्षा-7, खुशी कक्षा-6, किशन कक्षा-5, मंजू कक्षा-4 को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण भी किया।

इस दौरान जिले के सभी विद्यालयों में आज एक साथ निःशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया। इसके लिए विभाग द्वारा पुस्तके पहले पहुंचाई गई। डीएम ने जनपदस्तरीय एवं ब्लॉकस्तरीय अधिकारी, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी एवं जिला समन्वयक की विद्यालयों में ड्यूटी पुस्तक वितरण स्कूल चलो अभियान संचारी रोग अभियान के शुभारंभ के लिए लगाया गया। डीएम व बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने बच्चों को तिलक लगाकर व माला पहनाकर स्कूल में स्वागत किया। विभिन्न विद्यालयों से आएं बच्चों ने स्कूल चलो अभियान से संबंधित नारों हम बच्चों का नारा है शिक्षा अधिकार हमारा है, हर घर मे दीप जलेगा हर बच्चा स्कूल चलेगा, एक दो तीन चार साक्षरता की जय जयकार, शिक्षा ऐसी सीढ़ी है जिससे चलती पीढ़ी, विभिन्न गांव मे घूमते हुए सभी को स्कूल में नामांकन के लिए प्रेरित करते रहे। रैली के पश्चात सभी बच्चों को बिस्कुट व पानी का वितरण किया गया।

इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानपुर मनोज सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक मनोज उपाध्याय, जिला समन्वयक सामुदायिक नवीन मिश्र, नोडल संकुल शिक्षक प्रतीक मालवीय, रेखा राय, आरती गुप्ता, अनिता मालवीय व विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button