भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने निकाली पार्टी के स्थापना दिवस पर रैली

रैली निकालकर गिनाई केंद के 10 वर्ष व प्रदेश के 8 साल की की उपलब्धियां

भदोही। भाजपा के 45वें स्थापना दिवस पूर्ण होने के उपरांत मंगलवार को भाजयुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा वीएनजीआईसी मैदान ज्ञानपुर से बाइक रैली निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल रहें। रैली भदोही नगर के नेशनल तिराहा पर पहुंचने के बाद समापन किया गया।

इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र ने भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज भाजयुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे उत्साह के साथ बाइक रैली निकाली गई। उन्होंने कहा कि पार्टी के युवा जोश ने रैली निकालकर समाज को यह संदेश देने का काम किया कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो समाज के लिए काम करती है। 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा जीतेगी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाएंगी।
श्री मिश्र ने कहा कि केंद्र का 10 साल व प्रदेश का 8 साल बेमिसाल रहा। जो जनता के दिलों में राज करने वाला रहा। भाजपा की सरकार में जनकल्याणकारी योजनाओं को अंत्योदय तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही अभूतपूर्व विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जनता की समस्याओं का समाधान हो रहा है। सरकार के कामकाज से जनता सुख है। भाजपा काशी प्रांत के क्षेत्रीय मंत्री आशीष सिंह बघेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से ही शुरू कर दें। ताकि पार्टी को अधिक से अधिक सीटें जीतने में सफलता हासिल हो सकें।
इस मौके पर कपिल पांडेय, दिलीप गुप्ता, विनीत बरनवाल, अजय दुबे, प्रदीप सिंह, सुनील मिश्र, गोवर्धन राय, मनीष पांडेय, छत्रपति सिंह, गोरेलाल पांडेय, लालमणि मिश्र, संतोष सिंह, वीरू शुक्ला, अखिलेंद्र सिंह बघेल चिंटू, अखंड प्रताप सिंह, रीना श्रीवास्तव, स्नेहलता श्रीवास्तव, राजेंद्र पाल बघेल, राजेश सिंह, रत्नेश्वर त्रिपाठी, अमित उपाध्याय अंशु, अनुज पांडेय आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button