नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे विभिन्न कार्यों का अध्यक्ष ने किया निरीक्षण।

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।
बरहज देवरिया। नगर पालिका परिषद गौरा बरहज की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल द्वारा नगर में हो रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण नगर के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के साथ किया आज प्रातः काल राजनगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत पूर्ण हुए सीसी रोड निर्माण गौरा में पाइप लाइन विस्तार का कार्य सीसी रोड नाली का निरीक्षण किया , तथा वहां के उपस्थित जनता जनार्दन से कार्य के प्रति संतोषजनक उत्तर प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्ति की। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि पूरे नगर के अलग-अलग वार्डों में विकास कार्य कराया रहा है नगर पालिका क्षेत्र के का विकास करना ही मेरा लक्ष्य है जिसमें आप सभी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त हो रहा है राजनगर की महिलाओं का कहना है कि अभी तक इस तरह का विकास कार्य करने के लिए कोई अध्यक्ष नहीं आया था आपके द्वारा कराया जा रहा है विकास कार्य से हम लोग संतुष्ट हैं।



