मुंबई:अवैध निर्माण पर एल विभाग मनपा ने की तोड़क कार्रवाई
एल विभाग मनपा ने गुरुवार को प्रभाग क्र.168 शिवाजी कुटीर मंडल डिलक्स हॉटेल के सामने एलबीएस मार्ग कुर्ला (प)400070 मे ठेकेदार सोराठीया ऑटोमोबाईल द्वारा अवैध निर्माण कर बनाए गए व्यावसायिक गोडाऊन के गाले पर की गयी तोड़क कार्रवाई...अवैधनिर्माणकर्ताओ व भूमाफियाओ मे मचा हडकम्प

मुंबई/अजय उपाध्याय
कुर्ला एल विभाग महानगरपालिका ईमारत व कारखाने विभाग ने गुरुवार को एलबीएस मार्ग स्थित -शिवाजी कुटीर मंडल मे अवैध निर्माण कर बनाए गए व्यावसायिक गोडाऊन के गाले पर तोड़क कार्रवाई की । बता दें कि कुर्ला प. एलबीएस मार्ग स्थित क्षेत्र में ठेकेदार सोराठीया ऑटोमोबाईल द्वारा अवैध व्यावसायिक गोडाऊन के गाले बनाए गए थे जिसकी शिकायतें लगातार एल विभाग मनपा को की जा रहीं थी।शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए मनपा एल वार्ड कुर्ला पश्चिम सहाय्यक आयुक्त धनाजी हेर्लेकर के आदेशानुसार ईमारत व कारखाने के कार्यकारी अभियंता नितीन कांबले के मार्गदर्शन से सहायक अभियंता किरण कुमार अन्नमवार व नवनियुक्त कनिष्ठ अभियंता मंगेश पाटील के नेतृत्व में एल विभाग मनपा की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया । मनपा की इस तोड़क कार्रवाई की गाज महाराष्ट्र कांटा सीएसटी रोड एलबीएस मार्ग मे जारी अवैध निर्माणो पर भी गिरेगी। इसके अलावा सहाय्यक अभियंता किरण कुमार अन्नमवार का कहना है की मेरे प्रभाग मे जो भी अवैध निर्माण चल रहे है वो बख्शा नहीं जायेगा जिससे वहा के अवैध निर्माणकर्ताओ भूमाफियाओ के मन मे डर समा गया है।देखना यह होगा की क्या सहाय्यक अभियंता किरण कुमार अन्नमवार इसी तरह अपने कर्तव्यो का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुये अपनी ड्युटी निभाएंगे और अवैध निर्माणक भूमाफियाओ के अवैध निर्माणो पर अंकुश लगाने हेतू उत्तरप्रदेश के योगी सरकार के तर्ज पर बुलडोझर व हथोडे का प्रयोग करेंगे जिससे काफी हद तक अवैध निर्माण के भ्रष्टाचार पर अंकुश लग पायेगा।
क्योकी अभी भी प्रभाग -१७१ ,१७०,और १६८ के प्रभागो मे अनेको अवैध नवनिर्माण धडल्ले से हुये है और सुरू है।
स्थानिक समाजसेवीओ मे अब एक ही यक्ष प्रश्न उठ रहा है क्या किरण कुमार अन्नमवार के क्षेत्र मे अवैध निर्माण व अवैधनिर्माणकर्ताओ की अब खैर नही ??



