बद्री विशाल सिंह पटेल आइडियल पत्रकार संगठन चित्रकूट के जिला अध्यक्ष बने

Badri Vishal Singh Patel became the District President of Chitrakoot, Ideal Journalists' Association

चित्रकूट:आइडियल पत्रकार संगठन को उत्तर प्रदेश में मजबूती प्रदान करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ राम की प्रजापति द्वारा चित्रकूट जिले के वरिष्ठ पत्रकार बद्री विशाल सिंह पटेल को आइडियल पत्रकार संगठन जिला अध्यक्ष चित्रकूट के पद पर मनोनीत किया गया है। आइडियल पत्रकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामजी प्रजापति द्वारा बताया गया की आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा के निर्देश पर तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमाशंकर प्रजापति एवं जिला महासचिव प्रयागराज राजेश कुमार सिंह पटेल से विचार विमर्श करने के उपरांत यह निर्णय लिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रजापति द्वारा इसकी जानकारी प्रदेश के सभी सदस्यों तथा पदाधिकारीयों को दे दी गई है। संगठन के सभी पदाधिकारीयों द्वारा तथा सदस्यों द्वारा बद्री विशाल सिंह को बधाई संदेश दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button