आजमगढ़ में मां-बाप के साथ ससुराल में पहुंची दुल्हन की पिटाई, दुल्हन ने जेठानी सहित पूरे परिवार पर पीटने की तोहमत लगाई
Azamgarh: The bride arrived at the in-laws house with parents and was beaten, the bride threatened to beat the entire family including Jethani.

रिपोर्ट: रोशन लाल
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिला के नगर पालिका परिषद बिलरियागंज के भागलपुर वार्ड में गाजी मियां के मेला के स्थान रौजा पर रविवार की शाम किसी बात को लेकर महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई इसमें एक पक्ष से तहरीम बानो पत्नी रिजवान अहमद भगतपुर और तलीमुल निशा पत्नी सोहराब अहमद तथा सोहराब अहमद पुत्र अली अहमद मस्जिदिया थाना निजामाबाद बुरी तरह से घायल हो गए। इस संबंध में घायल तहरीम बानो ने अपने पटीदार शाहनवाज पुत्र इमरान व इमरान पुत्र स्वर्गीय नेयाज तथा शारिक पुत्र इमरान व हया पुत्री इमरान को नाम जद किया है। तहरीम बानो ने बताया कि उसका पति इस समय बाहर रहता है रविवार को वह अपने माता-पिता के साथ अपने ससुराल बिलरियागंज थाना क्षेत्र में अपना बंद मकान देखने आई थी। जब खिड़कियों का सीसा वगैरा टूटा देखा तो पड़ोसियों से पूछना चालू किया इस बात को लेकर पड़ोस की महिला भड़क गई और आपस में जमकर विवाद की । विवाद मारपीट में बदल गया जिसमें तहरीम बनो और उसके पिता सोहराब का सर फट गया और श्रीर मे काफी चोटें आई तथा उसकी माता तालीमून निशा को भी काफी चोट आई इस संबंध में तहरीम बानो ने बिलरियागंज थाने में रौजा भगतपुर निवासी शाहनवाज इमरान शरीक और हया के नाम नामजद प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाइ है। समाचार लिखे जाने तक घायलों का मेडिकल मोआईना होरहा था अगले पक्ष से अभी भेंट नहीं हो पाई थी कि जिससे सच्चाई का पता चल सके।



