प्रयास सामाजिक संगठन द्वारा आज 63 वीं बेटी के कन्यादान में किया गया सहयोग

Aaj 63rd Beti Ke Kanyadan was supported by Prayas Samaj Sangathan

फरिहा संवाददाता अबुल कैश

आजमगढ़ । फरिहा।पल्हनी निवासी आशा देवी जो बेलइसा मंडी में सब्जियों को छांट बीनकर अपनी रोजी-रोटी चलाती थी 28 मई को बिटिया के हाथ पीले करने के लिए प्रयास से मदद की गुहार लगाई तो आज प्रयास सामाजिक संगठन द्वारा बिटिया की बड़ी बहन को बुलाकर के संस्था के कार्यालय पर एक टीना रसगुल्ला, एक सफारी की अटैची, पत्तल,गिलास, दोना, साड़ी कंबल आदि प्रदान किया गया तो वहीं बेलइसा मंडी से लोगों ने सब्जी देने का आश्वासन दिया। – अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि यह जो भी सहयोग हो रहा है संगठन एक माध्यम मात्र है इसमें समाज के तमाम अच्छे लोग संस्था के कार्यों को देखते हुए निरंतर मदद कर रहे हैं, प्रयास उन सभी सहयोगी साथियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हैं। – इस अवसर पर शिव प्रसाद पाठक, राजीव कुमार विश्वकर्मा सहित संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button