पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ का निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर
Ex-BJP district president Rishikant Rai was elected unopposed as the vice-president of the Uttar Pradesh Cooperative Sugar Mill Union in Lucknow.

तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह
लालगंज (आज़मगढ़) पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ का निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर फैल गयी लोग भाजपा नेतृत्व को बधाई दे रहे है।लालगंज के पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय को भाजपा द्वारा उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ के निदेशक का उम्मीदवार घोषित किया गया जिस पर उनका निर्विरोध निर्वाचन होने के बाद भाजपा नेतृत्व द्वारा उन्हें उपाध्यक्ष पद (राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त)का उम्मीदवार घोषित किया गया।उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर ब्याप्त हो गयी लोग भाजपा नेतृत्व के साथ नव निर्वाचित उपाध्यक्ष को बधाई दे रहे है ।ऋषिकांत राय अभी लखनऊ में ही है उनके घर पर लोग पहुँच कर बधाई दे रहे हैं।राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त उपाध्यक्ष चुने जाने पर नगेन्द्र सिंह,राजेन्द्र प्रसाद सिंह,शिव सागर बरनवाल,शिवेंद्र राय, अशोक कुमार अस्थाना,संतोष कुमार सिंह,शीतला राय, सहित कई अन्य लोगो ने भाजपा नेतृत्व सहित नव निवार्चित उपाध्यक्ष को बधाई दिया है।



